केकेआरटीसी में 400 नई बसों की खरीद प्रक्रिया शुरूपत्रकारों को जानकारी देते केकेआरटीसी के अध्यक्ष अरुणकुमार एम. पाटिल।

राज्य सरकार से अनुदान की मंजूरी की उम्मीद

300 कंडक्टरों की भर्ती भी जल्द

निगम के अध्यक्ष अरुणकुमार एम. पाटिल ने दी जानकारी

कलबुर्गी. कल्याण कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम (केकेआरटीसी) में 400 नई बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। निगम के अध्यक्ष अरुणकुमार एम. पाटिल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 7 मई को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल बैठक में इसके लिए आवश्यक अनुदान को मंजूरी मिलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि यदि मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिलती है, तो शीघ्र ही नई बसें निगम में शामिल होंगी, जिससे बसों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इस बार बसों की खरीद पूरी तरह राज्य सरकार के अनुदान से की जाएगी, जबकि पहले यह खरीद केकेआरडीबी (कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र विकास बोर्ड) के माध्यम से की जाती थी।

पाटिल ने कहा कि वर्ष 2025-26 के बजट में राज्यभर में 1600 बसों की खरीद की घोषणा की गई थी। अन्य तीन निगमों को 400-400 बसों के लिए अनुदान मिल चुका था, जबकि केकेआरटीसी को अब यह अनुदान मिलने जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम चरण में

निगम में 300 कंडक्टर और 13 अन्य कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। इस संबंध में कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण द्वारा परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। आंतरिक आरक्षण के कारण हुई देरी अब दूर हो गई है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

चार नए सेटेलाइट बस स्टैंड की योजना

कलबुर्गी शहर में यातायात सुधार के लिए चार स्थानों पर सेटेलाइट बस स्टैंड स्थापित करने की योजना बनाई गई है। सेडम रोड स्थित विश्वविद्यालय परिसर में दो एकड़ भूमि आवंटित हो चुकी है और यहां जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। शेष तीन स्थानों के लिए भूमि मिलते ही परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि इन बस स्टैंडों के शुरू होने से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *