दूध पाउडर वितरण और ‘गृहलक्ष्मी’ योजना सुचारु रूप से जारी होने का दावा
हुब्बल्ली. अडिवेश इटगी ने कहा है कि हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल क्षेत्र के विधायक महेश टेंगिनकाई द्वारा केडीपी बैठक में लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
अडिवेश इटगी ने स्पष्ट किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से हुब्बल्ली सेंट्रल क्षेत्र की 103 आंगनवाड़ी केंद्रों में 11,347 गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को दूध पाउडर का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘क्षीरभाग्य’ योजना के तहत पोषक आहार वितरण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई है और जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए लाभार्थियों तक सामग्री पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि विधायक केवल राजनीतिक लाभ के लिए आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।
‘गृहलक्ष्मी’ योजना को लेकर इटगी ने कहा कि तकनीकी कारणों से कुछ स्थानों पर किस्तों के भुगतान में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन योजना बंद नहीं हुई है। सरकार अब तक करोड़ों महिलाओं के खातों में 29 किस्तों के रूप में प्रति किस्त 2 हजार रुपए के हिसाब से 58 हजार रुपए जमा कर चुकी है। सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
अडिवेश इटगी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए और झूठी खबरें फैलाने के बजाय विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए। बालविकास अकादमी बच्चों और महिलाओं के हित संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महेश टेंगिनकाई केवल आलोचना करना ही अपना काम बना चुके हैं। जनहित में लागू योजनाओं के खिलाफ दुष्प्रचार करना उचित नहीं है। यदि उन्हें जानकारी की कमी है तो संबंधित अधिकारियों से तथ्य प्राप्त कर लें।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

