राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 मई सेविजयपुर में शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कर्नाटक बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुमार बंगारप्पा।

756 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी होंगे शामिल

विजयपुर. कर्नाटक बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से विजयपुर में पहली बार राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 17 मई से किया जा रहा है।

शहर में शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुमार बंगारप्पा ने कहा कि बीएलडीई संस्था के सहयोग से “अनेक्स सन राइजर टाइटल कार्ड” के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न हिस्सों से अब तक 756 खिलाडिय़ों ने पंजीकरण कराया है। इसमें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन एम.बी. पाटील करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बसनगौड़ा पाटील यत्नाल करेंगे। आयोजन में जिले के सभी विधायक और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

कुमार बंगारप्पा ने संस्था के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1951 में “मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन” के रूप में इसकी स्थापना हुई थी। वर्ष 1972 में कर्नाटक राज्य के गठन के बाद इसका नाम बदलकर “कर्नाटक बैडमिंटन एसोसिएशन” रखा गया। उन्होंने कहा कि मैसूर राजघराने के संरक्षण में शुरू हुई यह संस्था वर्ष 1992 तक एक बड़े संगठन के रूप में विकसित हुई और आज देश की प्रमुख बैडमिंटन संस्थाओं में गिनी जाती है।

संवाददाता सम्मेलन में एस.एस. कोरी, गिरीश कुल्लोळी तथा युवा सेवा एवं सशक्तिकरण विभाग के सहायक निदेशक राजशेखर दैवाड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *