सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पड़ी तो होगी जेल

बेलगावी पुलिस की कड़ी निगरानी

साइबर टीमें 24 घंटे सक्रिय

आपत्तिजनक पोस्ट, फेक न्यूज और सांप्रदायिक संदेश फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बेलगावी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भडक़ाऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ बेलगावी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शहर पुलिस आयुक्तालय और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधीन सभी थानों में साइबर निगरानी टीमें गठित कर सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद, धार्मिक त्योहारों और संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को लेकर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ संदेश, वीडियो और तस्वीरें प्रसारित कर माहौल बिगाडऩे का प्रयास करते रहे हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

ग्रुप एडमिन भी होंगे जिम्मेदार

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के साथ-साथ संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की भी जवाबदेही तय की जा सकती है। बिना सत्यता जांचे किसी संदेश को आगे भेजना भी कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।

फर्जी और विवादास्पद पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई

साइबर सेल को यदि किसी पोस्ट में भडक़ाऊ भाषा, सांप्रदायिक टिप्पणी, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग या झूठी जानकारी मिलती है, तो पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर सकती है। संबंधित पोस्ट हटवाने के साथ-साथ अकाउंट ब्लॉक करने, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को भी प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अधिक फॉलोअर्स और लोकप्रियता हासिल करने के लिए विवादास्पद सामग्री पोस्ट करने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट भी हटाए जा सकते हैं।

फेक न्यूज से सावधान रहने की अपील

हाल के दिनों में पुराने वीडियो और तस्वीरों को नए घटनाक्रम से जोडक़र वायरल करने की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी समाचार, वीडियो या संदेश को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भडक़ाऊ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी थानों की साइबर टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले खातों को ब्लॉक कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।
भूषण बोरसे, नगर पुलिस आयुक्त

इन विषयों पर विशेष नजर

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद से जुड़े पोस्ट
कन्नड़ और मराठी भाषाई विवाद
एमईएस से संबंधित विवादित संदेश
जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां
गणेशोत्सव एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान भडक़ाऊ संदेश
हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *