पॉक्सो मामले में नियमित जमानत याचिका पर विशेष अदालत ने बढ़ाई तारीख
दावणगेरे. हरिहर वीरशैव लिंगायत पंचमसाली जगद्गुरु पीठ के पदच्युत (बर्खास्त) वचनानंद स्वामी के खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले में नियमित जमानत (रेगुलर बेल) याचिका पर सुनवाई को दावणगेरे की विशेष पॉक्सो अदालत ने 3 जुलाई तक स्थगित कर दिया है।
हाईकोर्ट ने दिया था तीन सप्ताह का समय
इससे पहले उच्च न्यायालय ने स्वामी की अग्रिम जमानत (एंटिसिपेटरी बेल) याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन नियमित जमानत के लिए आवेदन करने के लिए उन्हें तीन सप्ताह का समय दिया था।
निर्धारित अवधि समाप्त होने से पहले 27 जून को वचनानंद स्वामी स्वयं दावणगेरे स्थित विशेष पॉक्सो न्यायालय में उपस्थित हुए और नियमित जमानत की याचिका दाखिल की। बुधवार को याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को निर्धारित की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

