मानसिक उपचार के दौरान अस्पताल से निकला युवक
जानकारी देने वालों से तत्काल संपर्क की अपील
शिवमोग्गा. शिवमोग्गा स्थित मानस अस्पताल से उपचार के दौरान 30 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
26 जून से लापता
लापता युवक की पहचान हासन जिले के अरकलगुड तालुक के ब्याडरहल्ली गांव निवासी धनंजय कुमार (30) के तौर पर की गई है। परिजन उसे 26 जून को मानसिक उपचार के लिए मानस अस्पताल लेकर आए थे। इसी दौरान वह अस्पताल परिसर से अचानक लापता हो गया।
पहचान के ये हैं संकेत
पुलिस के अनुसार धनंजय कुमार की लंबाई लगभग 5.2 फीट, रंग सांवला, चेहरा लंबा है तथा उसके बाएं हाथ पर पुराने घाव का निशान है। लापता होने के समय उसने भूरे रंग की पूरी बांह की शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी।
पुलिस का मानना है कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रास्ता भटक गया हो सकता है। किसी भी व्यक्ति को यदि उसके बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल शिवमोग्गा दोड्डपेट पुलिस थाना के दूरभाष 08182-261414, 9480803345 अथवा 7349604078 पर सूचना देने की अपील की गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

