सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिवमोग्गा. जिले के सागर कस्बे में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से गांजा और एमडीएमए बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अकबर बेग (40) के तौर पर की गई है।
गुप्त सूचना पर की छापेमारी
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कृष्णा गैरेज रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 156 ग्राम गांजा तथा 10.750 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 7,500 रुपए और एमडीएमए की कीमत करीब 25 हजार रुपए आंकी गई है।
एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपी के लंबे समय से नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त होने की आशंका है। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

