कानून का सम्मान करते हैं, अंतत: सत्य की ही विजय होती हैवचनानंद स्वामी।

वचनानंद स्वामी ने कहा

पॉक्सो मामले में वचनानंद ने पूरी की जमानत प्रक्रिया

दावणगेरे विशेष अदालत में हुए पेश

दावणगेरे. पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में नियमित जमानत मिलने के बाद हरिहर पंचमसाली पीठ के वचनानंद स्वामी ने मंगलवार को दावणगेरे की विशेष पॉक्सो अदालत में उपस्थित होकर जमानत से संबंधित कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इस दौरान उनके अधिवक्ता एस.वी. पाटील सहित समर्थक भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि विशेष पॉक्सो अदालत ने सोमवार को वचनानंद स्वामी को नियमित जमानत प्रदान की थी।

कानून का सम्मान करते हैं

अदालत की कार्यवाही पूरी होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में वचनानंद स्वामी ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और उसका पालन करते हैं। यह सत्य की विजय है।

उन्होंने हरिहर के श्रद्धालुओं तथा अपने पक्ष की पैरवी करने वाले अधिवक्ता एस.वी. पाटील का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वालों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

संन्यास अग्निपथ है

वचनानंद स्वामी ने कहा कि संन्यास फूलों की सेज नहीं, बल्कि अग्निपथ है। अंतत: सत्य, न्याय और धर्म ही कायम रहते हैं और वे उसी मार्ग का अनुसरण करते हैं।

उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं के बाद हरिहर मठ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। उन्होंने अपने विरोधियों का भी धन्यवाद व्यक्त किया। इसके बाद वे अपने वाहन की ओर बढ़े और अपने पास मौजूद साइलेंस शीर्षक पुस्तक दिखाते हुए बिना कोई अतिरिक्त टिप्पणी किए वहां से रवाना हो गए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *