सेवा भावना से ही होगा समाज का विकास: डॉ. प्रसादस्वर्ण समूह की ओर से हुब्बल्ली महिला पुलिस थाने को कंप्यूटर भेंट करते हुए डॉ. सी.एच.वी.एस.वी. प्रसाद।

रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली एलीट के नए पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा विस्तार का आह्वान

हुब्बल्ली. रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली एलीट के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का पदग्रहण समारोह कर्नाटक जिमखाना क्लब में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वर्ण ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक एवं उद्योगपति डॉ. सी.एच.वी.एस.वी. प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रसाद ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए सेवा भावना अनिवार्य है। समाजहित में कार्य कर रही संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को समय-समय पर सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवीय सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें और व्यापक बनाने का आह्वान किया।

शिक्षा और सेवा के लिए सहयोग

डॉ. प्रसाद ने कहा कि उनका क्लब से पिछले पांच वर्षों से आत्मीय जुड़ाव है और आगे भी वे हरसंभव सहयोग देते रहेंगे। इस अवसर पर स्वर्ण समूह की ओर से हुब्बल्ली महिला पुलिस थाने को कंप्यूटर भेंट किए गए। साथ ही विद्यनगर स्थित रोटरी सरकारी पूर्व-प्राथमिक विद्यालय के तीन शिक्षकों के एक वर्ष के वेतन तथा तीन नर्सिंग विद्यार्थियों की कॉलेज फीस के चेक भी प्रदान किए गए।

नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

समारोह की अध्यक्षता रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3170 के गवर्नर डॉ. लेन्नी डी. कोस्टा ने की। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली एलीट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रशांत कुरहट्टी, सचिव संजय पीरापुर सहित सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही क्लब में शामिल हुए 25 से अधिक नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में आईबीएमआर शिक्षण संस्थान के संस्थापक विनयचंद्र महेंद्रकर सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया। समारोह की शुरुआत विश्व शांति के लिए मौन रखकर की गई, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ सभा को औपचारिक सम्मान दिया गया। बड़ी संख्या में रोटेरियन और आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *