चिक्कमगलूरु। अणुव्रत समिति चिक्कमगलूरु के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त को प्रात: 10.30 बजे तेरापंथ सभा भवन में साध्वी पुण्यशा आदि ठाणा-4 के सान्निध्य में राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं से लाइव संवाद कर उन्हें नशामुक्त जीवन का संकल्प दिलाएंगे।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान स्वस्थ, संस्कारित और नशामुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनजागरण पहल है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है।
आयोजन में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, प्रोफेशनल फोरम, कन्या मंडल, किशोर मंडल, ज्ञानशाला परिवार एवं समस्त धर्मसंघ के श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।
आयोजकों ने सभी नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम का मूल संदेश रहेगा – “न स्वयं नशा करेंगे, न किसी को नशे की ओर बढऩे के लिए प्रेरित करेंगे।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री का प्रेरक संबोधन युवाओं में नई चेतना और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करेगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

