कोर्ट रोड पर पैदल जाते समय निजी बस की चपेट में आईं; मौके पर ही तोड़ा दम
उडुपी। उडुपी नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता मंजु कोल की पत्नी लक्ष्मी कोल की शनिवार को सडक़ दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शहर के कोर्ट रोड के निकट उस समय हुआ, जब वह पैदल जा रही थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी दौरान एक निजी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
लक्ष्मी कोल नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष होने के साथ सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों में भी सक्रिय थीं। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
घटना के संबंध में उडुपी यातायात पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

