नशे से दूर रहें, सफलता की ओर बढ़ें विद्यार्थी : एन. शशिकुमारहुब्बल्ली के वाई.बी. अण्णिगेरी वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित पाठ्य एवं पाठ्येतर गतिविधियों के उद्घाटन करते हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार।

वाई.बी. अण्णिगेरी वाणिज्य महाविद्यालय में पाठ्य एवं पाठ्येतर गतिविधियों का शुभारंभ

हुब्बल्ली। हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने विद्यार्थियों से मादक पदार्थों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी नशे से दूर रहकर जीवन में सफलता हासिल करते हैं तो इससे समाज, माता-पिता और शिक्षण संस्था का गौरव बढ़ता है।

वे शहर के वाई.बी. अण्णिगेरी वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित पाठ्य एवं पाठ्येतर गतिविधियों के उद्घाटन, प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत तथा प्रतिभा पुरस्कार समारोह का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। विद्यार्थियों को अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए गलत आदतों से दूर रहना चाहिए और अपनी प्रतिभा को सही दिशा में विकसित करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रो. नागेश अण्णिगेरी ने की। इस अवसर पर प्राचार्य नित्यानंद खातगार, सचिव रेखा अण्णिगेरी, उपाध्यक्ष प्रकाश जवली, प्रो. सचिन कमते और प्रो. बसवराज उडकेरी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *