महात्मा गांधी जिला स्टेडियम में आयोजित समारोह में पुलिस, एनसीसी और विद्यार्थियों ने दी सलामी
रायचूर। रायचूर के महात्मा गांधी जिला स्टेडियम में शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में लघु सिंचाई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. अजय सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के बाद मंत्री ने कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी), जिला सशस्त्र पुलिस बल, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, गृह रक्षक दल, एनसीसी कैडेट, स्काउट्स एवं गाइड्स तथा विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से सलामी ली।
समारोह के दौरान शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।
इस अवसर पर रायचूर शहर के विधायक शिवराज पाटील, रायचूर ग्रामीण विधायक बसनगौड़ा दद्दल, विधान परिषद सदस्य वसंतकुमार, रूडा अध्यक्ष राजशेखर रामस्वामी, जिलाधिकारी पूविता एस., जिला पुलिस अधीक्षक अरुणांग्शु गिरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ईश्वरकुमार कांदू, अपर जिलाधिकारी शिवप्पा भजंत्री, रायचूर महानगर निगम आयुक्त जुबिन मोहापात्रा और रायचूर तहसीलदार सुरेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

