हुब्बल्ली। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हुब्बल्ली-रामेश्वरम साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा का विस्तार किया गया है।
हुब्बल्ली से रामेश्वरम जाने वाली ट्रेन संख्या 07355 अब 6 से 27 सितंबर तक चार अतिरिक्त फेरों में चलेगी। वहीं, रामेश्वरम से हुब्बल्ली आने वाली ट्रेन संख्या 07356 7 से 28 सितंबर तक चार अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
पहले इन विशेष ट्रेनों का संचालन केवल 30 और 31 अगस्त तक निर्धारित था। सेवा विस्तार की अवधि में ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय-सारिणी, ठहराव वाले स्टेशनों और कोच संयोजन के अनुसार ही संचालित होंगी।
यह जानकारी दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

