सिंदगी के पुराने बाजार में हुई घटना; कोई जनहानि नहीं
विजयपुर। सिंदगी शहर के पुराने बाजार स्थित कुलकर्णी कपड़ा दुकान के पास खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
कुछ देर बाद धधक उठी कार
जानकारी के अनुसार, देवर हिप्परगी तालुक के मारकपनहल्ली गांव निवासी आनंद बसवराज इजेरी (32) की कार को सारवाड़ गांव निवासी चालक चंद्रकांत महालिंगप्पा वली पुराने बाजार में कुलकर्णी कपड़ा दुकान के पास खड़ी कर वहां से चले गए थे।
कुछ समय बाद कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन देखते ही देखते पूरी तरह जल गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कार में आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सिंदगी पुलिस थाने के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

