ऑक्सफोर्ड कॉलेज और यंग इंडियंस ने किया केश्वापुर के सार्वजनिक बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण
हुब्बल्ली। शहर के केश्वापुर स्थित ऑक्सफोर्ड कॉलेज और वाईआई एसोसिएशन-यंग इंडियंस हुब्बल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ऑक्सफोर्ड कॉलेज के सामने स्थित सार्वजनिक बस स्टैंड का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया गया। लंबे समय से उपेक्षित पड़े बस स्टैंड को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आकर्षक रूप दिया गया।
इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष वसंत बी. होरट्टी ने कहा कि बस स्टैंड पहले उपेक्षा का शिकार था। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसका नवीनीकरण किया गया है। युवाओं की भागीदारी और उनमें नागरिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह पहल की गई।
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना जरूरी है। इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।
कार्यक्रम में ऑक्सफोर्ड डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मंजुनाथ जी.एम. मुट्टलगेरी, वाईआई एसोसिएशन-यंग इंडियंस की ओर से अध्यक्ष समीर एम., सह-अध्यक्ष दीप्ति जोशी, क्षेत्रीय प्रमुख करण अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रमुख लोग मौजूद रहे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

