चलती बस में लगी आग, 37 यात्री बाल-बाल बचेअचानक लगी आग में जली बस।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखते ही देखते धू-धूकर जली बस, शॉर्ट सर्किट की आशंका

मेंगलूरु। सुब्रह्मण्य से बेंगलूरु जा रही कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता और समय पर लिए गए निर्णय से बस में सवार 37 यात्रियों की जान बच गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सुब्रह्मण्य से बेंगलूरु की ओर जा रही बस बिलिनेले गांव के कैकंबा-गुंड्या मार्ग पर एर्मायल के पास पहुंची थी। इसी दौरान चलती बस में अचानक धुआं और आग दिखाई दी। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल बस को सडक़ किनारे रोक दिया और यात्रियों को बिना देर किए नीचे उतरने के लिए कहा।

यात्रियों के बाहर निकलते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, चालक की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और बस कर्मचारियों ने दमकल विभाग तथा पुलिस को सूचना दी। देर रात दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कडबा पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। आग के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *