पुरानी रंजिश पर दो गुटों में खूनी संघर्ष
दावणगेरे। शहर के बीडी लेआउट में रविवार देर रात दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी के चलते सडक़ पर ही खूनी संघर्ष हुआ। तलवार और डंडे लेकर युवकों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना का विवरण
घायलों की पहचान मोइयूद्दीन और जुनेद नामक दो भाई तथा इरफान, नवाज और तौसीफ के तौर पर की गई है। करीब 20 से अधिक युवकों के समूह ने दूसरे गुट पर हमला किया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी वसंतकुमार ने बताया कि यह विवाद दो प्रतिष्ठित परिवारों के बीच लंबे समय से चला आ रहा था। पहले भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हुए थे। रविवार रात मामूली बहाने से दोनों गुट भिड़ गए और धारदार हथियारों से हमला किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक एच.टी. शेखर ने कहा कि हफ्ता वसूली को लेकर विवाद हुआ था। इस संघर्ष में गांजा कारोबार की भी भूमिका रही हो सकती है, जिसकी जांच की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

