शिवमोग्गा में पुलिस फायरिंगशिवमोग्गा में पुलिस फायरिंग

कुल्ली किरण हत्या मामले का आरोपी घायल

शिवमोग्गा। रौडिशीटर किरण उर्फ कुल्ली किरण हत्या मामले के प्रमुख आरोपी उमेश नाइक (27) को सोमवार सुबह पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। घटना एनआर पुर रोड स्थित लिंगापुर गांव के पास हुई।

रविवार शाम रामिनकोप्पा में कुल्ली किरण (32) की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच कर रही तुंगानगर पुलिस आरोपी उमेश नाइक को पकडऩे के लिए लिंगापुर पहुंची थी।

गिरफ्तारी के दौरान उमेश नाइक ने पुलिसकर्मी तम्मण्णा जंबगी पर हमला कर दिया। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए इंस्पेक्टर के.टी. गुरुराज ने पहले हवा में फायर कर चेतावनी दी। लेकिन आरोपी ने फिर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली चलाई।

गंभीर रूप से घायल उमेश नाइक को शिवमोग्गा के मेग्गान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पुलिसकर्मी तम्मण्णा जंबगी को भी प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

तुंगानगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *