पेरडूर-केजी रोड पर हादसे का खतरादुर्घटनाओं को न्योता दे रहे पेरडूर-केजी रोड पर बने गड्ढे।

खतरनाक मोड़, झुके पेड़ और जलभराव से बढ़ी परेशानी

विभागों से तत्काल कार्रवाई की मांग

हेब्बरी (उडुपी)। पेरडूर, शिवपुर समेत आसपास के गांवों को उडुपी जिला मुख्यालय और मणिपाल से जोडऩे वाले पेरडूर-केजी रोड पर इन दिनों सुरक्षित आवागमन चुनौती बन गया है। सडक़ का विस्तार होने के बावजूद जगह-जगह खतरनाक मोड़, सडक़ की ओर झुके सूखे पेड़, गड्ढे और जलभराव दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।

मणिपाल जाने वाले मरीजों को भी परेशानी

यह मार्ग मरीजों को लेकर मणिपाल जाने वाले वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण है। बारिश के दौरान पर्याप्त नालियां नहीं होने से पानी सडक़ पर बहता है। कुक्केहल्ली और पेेत्री जंक्शन के आसपास सडक़ पर बने गड्ढों से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी हो रही है। रात के समय रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है।

तुरंत हटाए जाएं खतरनाक पेड़

वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग तथा लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर सडक़ किनारे झुके और सूखे पेड़ों को हटाने, नालियों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और जर्जर भवनों को हटाने की मांग की है। साथ ही खतरनाक मोड़ों को चौड़ा करने और आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पूजारी कीलंजे ने कहा कि यह मार्ग विद्यार्थियों और दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं के लिए विशेष रूप से चिंता का कारण है। बारिश में कुक्केहल्ली जंक्शन पानी से भरकर नाले जैसा हो जाता है।

पेरडूर पंचायत के पूर्व सदस्य पी. तुकाराम नायक ने कहा कि पेरडूर-कुक्केहल्ली मार्ग पेत्री, केजी रोड और मणिपाल स्थित जिला प्रशासनिक परिसर तक पहुंचने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। संबंधित विभागों को दुर्घटनाएं रोकने के लिए तत्काल सुधार कार्य शुरू करना चाहिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *