अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना : घोषणा बड़ी, भुगतान बेहद धीमाअंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना : घोषणा बड़ी, भुगतान बेहद धीमा

5,612 आवेदनों में महज 1,656 दंपतियों को मिली राशि

हजारों आवेदन अब भी लंबित

हुब्बल्ली। अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा देकर सामाजिक भेदभाव और अस्पृश्यता दूर करने के उद्देश्य से शुरू की गई सरकार की प्रोत्साहन योजना पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं।
अंतरजातीय विवाह के बाद प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन करने वाले हजारों दंपतियों को अब तक राशि का इंतजार है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 5,612 आवेदनों में से केवल 1,656 दंपतियों को ही प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि योजना में देरी के पीछे धन की कमी है या सरकारी इच्छाशक्ति का अभाव?

ढाई से तीन लाख तक प्रोत्साहन

अस्पृश्यता उन्मूलन के उद्देश्य से अनुसूचित जाति के पुरुष द्वारा अन्य जाति की महिला से विवाह करने पर 2.50 लाख रुपए तथा अनुसूचित जाति की महिला द्वारा अन्य जाति के पुरुष से विवाह करने पर 3 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। यह राशि नवविवाहित दंपतियों को नए जीवन की शुरुआत में आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से दी जाती है।

कई जिलों में एक भी भुगतान नहीं

जिला-वार स्थिति सरकारी व्यवस्था की सुस्ती उजागर करती है। बेंगलूरु शहर में 999 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन एक भी दंपति को राशि नहीं मिली। बेलगावी में 332 में से किसी को भुगतान नहीं हुआ। विजयपुर में 79, हासन में 262 और अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं।

धारवाड़ में 193 आवेदनों में सिर्फ 36 को भुगतान हुआ, जबकि गदग में 89 में से केवल एक आवेदन पर राशि जारी हुई। दावणगेरे में 187 में 106 दंपतियों को भुगतान हुआ है।

अनुदान का इंतजार

समाज कल्याण विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष में कार्ययोजना के तहत उपलब्ध अनुदान चार तिमाही किस्तों में जारी किया जाता है। अनुदान उपलब्ध होने के अनुसार वरिष्ठता के आधार पर प्रोत्साहन राशि मंजूर करने की कार्रवाई की जाती है। विभाग ने अतिरिक्त अनुदान जारी करने के लिए वित्त विभाग से अनुरोध करने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी है।

योजना का उद्देश्य सामाजिक रूढिय़ों को तोडक़र अंतरजातीय विवाह करने वाले दंपतियों को प्रोत्साहित करना है। लेकिन राशि के लिए महीनों इंतजार करना पड़े तो प्रोत्साहन योजना का मूल उद्देश्य ही कमजोर पडऩे का खतरा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *