गौरी-गणेश पर्व पर पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोकगौरी-गणेश पर्व पर पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

14 सितंबर को मुल्लय्यनगिरि, सीतालय्यनगिरि और बाबा बुडनगिरि में रहेगा प्रतिबंध

चिक्कमगलूरु। गौरी-गणेश पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 14 सितंबर को मुल्लय्यनगिरि, सीतालय्यनगिरि, माणिक्यधार और बाबा बुडनगिरि सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

प्रशासन के अनुसार, आवुति, जागर, वस्तारे और अंबले होबली के 40 से अधिक गांवों के हजारों लोग गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुल्लय्यनगिरि के मेलगद्दिगे, सीतालय्यनगिरि और गुरु नारुकंते मठ में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। इन धार्मिक स्थलों पर गणेश चतुर्थी के दिन नारियल फोडक़र पूजा करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।

भक्तों की धार्मिक परंपराओं और पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसे देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने कहा कि पहले से होम-स्टे और रिसॉर्ट में कमरा बुक करा चुके पर्यटकों को छोडक़र अन्य पर्यटक 14 सितंबर का अपना भ्रमण कार्यक्रम स्थगित करें।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *