मछली कारोबार बंद मिला तो भड़के डीके शिवकुमारमछली पकडऩे के बंदरगाह का अचानक निरीक्षण करते मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार; नौकाओं और ताजा मछली की स्थिति का लिया जायजा।

मेंगलूरु पुराने बंदरगाह में सुबह-सुबह पहुंचे मुख्यमंत्री

अधिकारी दोषी मिले तो आज ही निलंबन

मेंगलूरु। तटीय विकास को लेकर 18 सितंबर को हुई विशेष मंत्रिमंडल बैठक के अगले ही दिन मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार शनिवार सुबह अचानक मेंगलूरु के मछली पकडऩे वाले पुराने बंदरगाह पहुंच गए। बंदरगाह में मछली कारोबार की गतिविधियां बंद देखकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। दक्षिण कन्नड़ जिला प्रभारी मंत्री यू.टी. खादर भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री ने पैदल ही बंदरगाह के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। समुद्र से लौट रही नौकाओं, मछली उतारने और व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा मछुआरों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। मछुआरों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

व्यवहार बंद क्यों किया?

शिवकुमार ने कहा कि उनके पहुंचने के समय मछली कारोबार रोक दिया गया था। यह अधिकारियों ने किया या पुलिस ने, इसकी जानकारी नहीं है। मैंने जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। यदि अधिकारियों की गलती सामने आई तो उन्हें आज ही निलंबित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बंदरगाह में कारोबार नियमित रूप से चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल से भी लोग कारोबार के लिए आते हैं। थोड़ी देर का व्यवधान भी मछली विक्रेताओं और व्यापारियों के लिए परेशानी पैदा करता है।

उन्होंने बंदरगाह में सडक़ अवरोध, वाहनों की आवाजाही, सुरक्षा और छोटी नौकाओं से जुड़े मुद्दों की भी जानकारी ली। मछुआरों और व्यापारियों के बीच किसी तरह के दबाव या अवैध गतिविधि की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई का संकेत दिया।

ड्रेजिंग पर भी फैसला जल्द

अलावे बागिलु क्षेत्र में लंबे समय से ड्रेजिंग नहीं होने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में तकनीकी समिति की सलाह ली जाएगी। सरकार ड्रेजिंग मशीन खरीदने या लीज पर लेने पर भी जल्द निर्णय करेगी।

तटीय विकास को नई दिशा देने का दावा

शिवकुमार ने कहा कि सरकार मेंगलूरु और पूरे तटीय क्षेत्र के लिए नई विकास दिशा पर काम कर रही है। पर्यटन, निवेश और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के साथ मछली पकडऩे के क्षेत्र को भी मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। 18 सितंबर की कैबिनेट बैठक में भी तटीय विकास, सडक़ और जल परिवहन से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय हुए हैं।

कस्तूरीरंगन रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि राज्य के हितों और स्थानीय लोगों की राय को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा। इस मुद्दे पर 21 से 23 सितंबर तक होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र में भी चर्चा प्रस्तावित है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *