चार जिलों में आचार संहिता लागू; 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू
हुब्बल्ली। कर्नाटक विधान परिषद के पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी बिगुल बज गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके साथ ही धारवाड़, गदग, हावेरी और उत्तर कन्नड़ जिलों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
चुनाव अधिकारी एवं बेलगावी संभाग की क्षेत्रीय आयुक्त के.एम. जानकी के अनुसार, 29 सितंबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
23 अक्टूबर को मतदान
निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक संपन्न कर ली जाएगी।
प्रशासन अलर्ट
चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही चारों जिलों का प्रशासन चुनावी गतिविधियों को लेकर सक्रिय हो गया है। आयोग के निर्देशों के तहत आचार संहिता के पालन और निष्पक्ष मतदान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
के.एम. जानकी ने कहा कि मतदाता सूची और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

