काली नदी पर 680 मीटर का नया पुल, 18 पाइलिंग का काम जारीकाली नदी पर बनाया जा रहा नया पुल।

2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

नदी की गहराई में 30 मीटर से नीचे तक पहुंचाकर तैयार की जा रही मजबूत नींव

कारवार। दो साल पहले काली नदी पर पुराना पुल ढहने के बाद उसी स्थान पर नए पुल के निर्माण का काम अब गति पकडऩे लगा है। प्रस्तावित 680 मीटर लंबे स्टील आर्च पुल के लिए छह खंभे बनाए जाने हैं। इनमें से तीन खंभों की नींव तैयार करने के लिए मुख्य पाइलिंग का काम फिलहाल प्रगति पर है।

निर्माण कंपनी पोद्दार इन्फ्रास्ट्रक्चर के इंजीनियर के अनुसार, नदी की गहराई में करीब 30 मीटर से अधिक नीचे तक स्टील की सरियों को पहुंचाकर नींव तैयार की जा रही है। इसके बाद पाइलिंग में कंक्रीट भरकर मजबूत आधार बनाया जाएगा।

पुल निर्माण शुरू हुए करीब एक साल होने के बावजूद परियोजना अब मुख्य पाइलिंग चरण में पहुंची है। बारिश के मौसम में भी काम जारी रखा गया। नदी के भीतर खंभों की नींव के लिए बड़े आकार के छेद करने से पहले टेस्ट पाइलिंग भी की गई, ताकि मिट्टी की स्थिति और आवश्यक स्टील-कंक्रीट की मात्रा का आकलन किया जा सके।

18 पाइलिंग का काम जारी

एनएचएआइ के परियोजना निदेशक के. शिवकुमार के अनुसार, प्रत्येक खंभे के लिए कम से कम छह मुख्य पाइलिंग की आवश्यकता होगी। छह खंभों के लिए कुल 36 पाइलिंग की जरूरत होगी। फिलहाल तीन खंभों के लिए 18 पाइलिंग का काम चल रहा है। पूरी पाइलिंग प्रक्रिया पूरी होने में 8 से 10 महीने लग सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पुराने पुल की नींव से अलग स्थानों पर नए खंभों के लिए पाइलिंग की जा रही है। पुराने पुल के खंभों को नए निर्माण में आधार नहीं बनाया जा रहा है।

शरावती पर भी नए पुल की तैयारी

एनएचएआइ ने चतुष्पथ (फोर लेन) राष्ट्रीय राजमार्ग पर शरावती नदी के पुराने पुल को हटाकर नया पुल बनाने के लिए 239 करोड़ रुपए की परियोजना का प्रस्ताव केंद्रीय कार्यालय को भेजा है। फिलहाल एक ही पुल पर बढ़ते यातायात दबाव की रिपोर्ट भी भेजी गई है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।

काली नदी पर नए पुल का निर्माण मई 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *