पीजी, छात्रावास और होटलों में जांच तेज
खराब भोजन पर क्यूआर कोड से करें शिकायत
मेंगलूरु। स्वास्थ्य एवं दक्षिण कन्नड़ जिला प्रभारी मंत्री यू.टी. खादर ने कहा कि पीजी, छात्रावास और होटल संचालकों की जिम्मेदारी है कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराएं। केवल मुनाफे के लिए लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
मेंगलूरु में पत्रकारों से बातचीत में खादर ने कहा कि पीजी और छात्रावासों के संबंध में शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांच करते हैं। बड़े अस्पतालों की कैंटीन से लेकर छोटे होटल, पीजी और छात्रावासों तक खाद्य गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
क्यूआर कोड से सीधे विभाग तक पहुंचेगी शिकायत
खाद्य गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू की गई है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर आम लोग इसके माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत सीधे विभाग के मोबाइल पर पहुंचेगी और संबंधित अधिकारियों के लिए मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देना अनिवार्य होगा।
खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग की निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

