6 अक्टूबर को धारवाड़ में नामांकन दाखिल करने का ऐलान
टिकट नहीं मिलने पर पार्टी नेतृत्व पर जताई नाराजगी
गदग। पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में आर.एम. कुबेरप्पा अहिंद संगठन के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने घोषणा की है कि वे 6 अक्टूबर को दोपहर धारवाड़ जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे।
कुबेरप्पा ने जारी बयान में कहा कि उन्होंने 2020 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उस समय कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम होने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि अब पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ी है और वे पिछले दो वर्षों से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। इसके बावजूद पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में आए व्यक्ति को टिकट देने का निर्णय किया।
पार्टी ने मेरे काम को नहीं माना
कुबेरप्पा ने कहा कि शिवानंद पाटील, मंत्री रुद्रप्पा लमाणी, कांग्रेस हावेरी जिला अध्यक्ष संजीव नीरलगी और आनंद गड्डदेवरमठ ने उनसे मुलाकात कर सरकार में पद देने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह आश्वासन पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शिक्षक एवं स्नातक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने राज्यभर में दौरा कर संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया। इसके बावजूद पार्टी ने उनके योगदान पर विचार नहीं किया।
टिकट नहीं मिलने से नाराज कुबेरप्पा ने अब अहिंद संगठन के उम्मीदवार के रूप में स्वतंत्र रूप से चुनाव लडऩे का फैसला किया है। उनके नामांकन के साथ पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी तस्वीर में नया समीकरण बनने की संभावना है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

