राघवेंद्र स्वामी के दर्शन कर की विशेष पूजा, मठाधीश सुबुधेंद्र तीर्थ से की भेंट
रायचूर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने बुधवार को मंत्रालय का दौरा किया। उन्होंने राघवेंद्र स्वामी के वृंदावन के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।
इसके बाद गिल ने मंत्रालय मठ के पीठाधीश सुबुधेंद्र तीर्थ श्रीपादंगल से भेंट की। इस अवसर पर श्रीपादंगल ने उन्हें मुद्राधारण एवं फल-मंत्राक्षते प्रदान कर आशीर्वाद दिया। मठ की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।
इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक कृष्णा शावंतगेरी सहित विभागीय अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
हरदीप सिंह गिल को 23 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक रहेगा।
गिल हाल के महीनों में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। सितंबर में उन्होंने कर्नाटक के मुडिगेरे में नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित करने के कार्यक्रम में भाग लिया था। बेंगलूरु में हुई एक बैठक में सफाई कर्मचारियों और मैनुअल स्कैवेंजरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, मुआवजा, पेंशन तथा सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

