धारवाड़ जिले में 1.91 लाख लाभार्थियों का ई-केवाईसी बाकी
रजत उल्लागड्डिमठ ने की अपील
हुब्बल्ली। अन्न भाग्य योजना के लाभार्थियों को अब ई-केवाईसी कराने के लिए राशन की दुकानों या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। खाद्य विभाग के ‘अन्नसेवा’ ऐप के माध्यम से लाभार्थी घर बैठे मोबाइल से ही ई-केवाईसी पूरा कर सकेंगे। धारवाड़ जिले के लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर जिला गारंटी योजनाओं की क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रजत उल्लागड्डिमठ ने की है।
उन्होंने कहा कि अन्न भाग्य योजना के अधिकांश लाभार्थी श्रमिक वर्ग से हैं। रोजगार के लिए शहरों और कस्बों में रहने वाले इन लोगों को पहले ई-केवाईसी के लिए काम छोडक़र गांव जाना पड़ता था। इसके अलावा उचित मूल्य (राशन) की दुकानों और सरकारी कार्यालयों के बाहर घंटों कतार में खड़ा होना पड़ता था।
धारवाड़ जिले में 3.80 लाख राशन कार्डों से जुड़े 7.48 लाख सदस्यों में से अब तक 5.56 लाख लोगों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 1.91 लाख लाभार्थियों का ई-केवाईसी अभी बाकी है।
रजत ने कहा कि इस परेशानी को दूर करने के लिए खाद्य विभाग ने ‘अन्नसेवा’ ऐप शुरू किया है। यह सुविधा अब धारवाड़ जिले में भी उपलब्ध है। उन्होंने लाभार्थियों, विशेषकर श्रमिकों से मोबाइल के माध्यम से ई-केवाईसी पूरा कर समय और धन बचाने की अपील की। उन्होंने ऐप की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और खाद्य मंत्री रिजवान अरशद का आभार जताया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

