शिवमोग्गा-तीर्थहल्ली में ताबड़तोड़ छापे, अवैध शराब पिलाने पर 7 मामले
शिवमोग्गा। ढाबा और मांसाहारी होटलों में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा देने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शिवमोग्गा और तीर्थहल्ली तालुक में गाजनूर, सकरेबैलु और मंडगड्डे के ढाबों-होटलों पर छापेमारी कर सात मामले दर्ज किए गए।
आबकारी विभाग के उपआयुक्त डॉ. के.एस. मुरली के मार्गदर्शन में उपअधीक्षकों नौशाद अहमद खान एच. और शीला धाराजकर के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने विभिन्न ढाबों और मांसाहारी होटलों की जांच की। ग्राहकों को सार्वजनिक रूप से शराब सेवन की सुविधा देने वाले संचालकों के खिलाफ कर्नाटक आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
संचालकों को दो टूक चेतावनी
आबकारी विभाग ने होटल और ढाबा संचालकों को चेताया है कि ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पीने की अनुमति देने पर आगे भी कठोर कार्रवाई होगी। विभाग के उपआयुक्त डॉ. मुरली ने कहा कि नियम तोडऩे वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

