दशहरा महोत्सव में इलकल की झांकी को प्रथम पुरस्कारदशहरा महोत्सव में प्रथम पुरस्कार प्राप्त इलकल की झांकी।

स्व. डॉ. महांतस्वामी के नशामुक्ति अभियान को मैसूर दशहरा महोत्सव में मिली पहचान

इलकल (बागलकोट)। मैसूर में आयोजित विश्वप्रसिद्ध दशहरा महोत्सव में बागलकोट जिले के इलकल स्थित श्री विजय महांतेश संस्थानमठ की नशामुक्ति अभियान पर आधारित झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। यह अभियान मठ के पूर्व प्रमुख स्व. डॉ. महांतस्वामी ने शुरू किया था।

अभियान के तहत डॉ. महांतस्वामी गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को नशे की बुरी आदतें छोडऩे के लिए प्रेरित करते थे। वे लोगों से धन के बजाय अपनी बुरी आदतों को झोली में डालने का आग्रह करते थे। अभियान का उद्देश्य नशे से मुक्त कर लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना था।

वर्तमान मठ प्रमुख डॉ. गुरुमहांतस्वामी इस अभियान की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने से इलकल में खुशी का माहौल है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *