बेस्ट बस अड्डे की जमीन से 27 व्यावसायिक अतिक्रमण हटाए

बोरिवली पूर्व में मनपा की बड़ी कार्रवाई

3,400 वर्गमीटर भूखंड कराया अतिक्रमणमुक्त

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर चला बुलडोजर

मुंबई। बोरिवली पूर्व के कान्हेरी क्षेत्र में बेस्ट बस अड्डे के लिए आरक्षित भूखंड पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 व्यावसायिक गाले ध्वस्त कर दिए। करीब 3,400 वर्गमीटर भूखंड को अतिक्रमणमुक्त कराने की यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।

कान्हेरी स्थित अंतिम भूखंड क्रमांक 7-बी और नगर भूमि सर्वेक्षण क्रमांक 15 एवं 15/1 बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के बस अड्डे के लिए आरक्षित है। भूखंड पर हुए अवैध निर्माण के 27 मालिकों को महाराष्ट्र प्रादेशिक नियोजन एवं नगर रचना अधिनियम, 1966 की धाराओं 89 और 90 के तहत महानगरपालिका ने नोटिस जारी किए थे।

बेस्ट बस अड्डे की जमीन से 27 व्यावसायिक अतिक्रमण हटाए

मनपा के आर-मध्य विभाग की अगुवाई में चली इस मुहिम में अभियंताओं सहित 70 कर्मचारियों और श्रमिकों की टीम तैनात रही। दो जेसीबी मशीनों और चार डंपरों की मदद से व्यावसायिक निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *