एलकेजी में मुहम्मद अत्तार और यूकेजी में मुहम्मद अली मनियार प्रथम
हुब्बल्ली। बाल दिवस के अवसर पर संस्कार अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए 18वीं अंतरविद्यालय कहानी-कथन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 31 स्कूलों के 62 से अधिक बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन निर्णायकों ने गुब्बारे उड़ाकर किया। निर्णायक मंडल में रुचिता रोशनिवाल, रेशमा शेट्टी, नंदा आनेगुंदी, पल्लवी हुरलिकोप्पी तथा शिक्षिकाएं राजेश्वरी हुलकोटी और सुमन नाइक शामिल थीं।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. चंदन कामथ ने बच्चों के विकास में शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र एच. सिंघी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
परिणाम
एलकेजी – कविता पाठ: प्रथम मुहम्मद अत्तार (सेंट एंटनी पब्लिक स्कूल, हुब्बल्ली), द्वितीय आरव पाटिल (आर्यन्स वर्ल्ड स्कूल) और तृतीय बीबी मेहविश ब्याहट्टी (केएलई स्कूल, धारवाड़) रहे। हनिका पटेल और अनीश अन्निगेरी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
यूकेजी – कहानी कथन: प्रथम मुहम्मद अली मनियार (सेंट एंटनी पब्लिक स्कूल), द्वितीय साची एस. शेट्टी (परिवर्तन गुरुकुल हेरिटेज) और तृतीय निधि जोशी (चिन्मय विद्यालय) रहीं। आरवी उंडी और अव्युक्त मिथारे को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम में विद्यालय के कोषाध्यक्ष उज्ज्वल सिंघी, प्रबंधन सदस्य, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

