हुब्बल्ली के चन्नम्मा सर्कल में जगदीश शेट्टर की तस्वीर को चप्पल से पीटकर गुस्सा जाहिर करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

पटाखे फोडक़र विजयोत्सव मनाया
हुब्बल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर के कांग्रेस छोडक़र फिर से भाजपा में घर वापसी पर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडक़र जश्न मनाया। “होयतु होयतु पीड़ा होयतु” (गया गया पनौती गया) जैसे नारे लगाकर मिठाई खिलाकर विजयोत्सव मनाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के चन्नम्मा सर्कल में जगदीश शेट्टर की तस्वीर को चप्पल से पीटकर गुस्सा जाहिर किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता शाहजमान मुजाहिद ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने के कारण भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को कांग्रेस ने विधानसभा टिकट दिया। चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें विधान प्ररिषद सदस्य बनाया परन्तु अब अचानक से जगदीश शेट्टर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं। शेट्टर भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी को खत्म करने आए थे।
कांग्रेस नेता रजत उल्लागड्डिमठ ने कहा कि जगदीश शेट्टर अन्याय हुआ है कहकर कांग्रेस पार्टी में आए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  उनका बचाव किया। सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से मेरे सहित 11 टिकट के दावेदारों ने उनका चुना किया, 60 हजार से अधिक मतदाताओं ने उन्हें वोट दिया। इन सभी का तिरस्कार कर शेट्टर आज (गुरुवार) भाजपा में चले गए हैं, यह श्राप उन्हें लगेगा। वे आत्मसम्मान की बात कहकर आए और हुब्बल्ली के लोगों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम शेट्टर के साथ बहुत सम्मानपूर्वक व्यवहार किया और हर तरह का सम्मान दिया, चुनाव हारने के बाद भी उन्हें पहचान कर एमएलसी बनाया गया और पार्टी के कई महत्वपूर्ण पद दिए गए। इसके बावजूद जगदीश शेट्टर ने अपने स्वार्थ के लिए आज फिर से पार्टी बदल ली है। यह निंदनीय एवं अक्षम्य अपराध है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *