बेलगावी जिला प्रभारी मंत्री सतीश जारकिहोली

मंत्री सतीश जारकिहोली ने किया स्पष्ट
बेलगावी. जिला प्रभारी मंत्री सतीश जारकिहोली ने कहा कि विधायक लक्ष्मण सवदी हमारी पार्टी के पक्ष में हैं। वे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे।
वे शहर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवदी भाजपा में शामिल होंगे कहकर भाजपा नेताओं की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जगदीश शेट्टर का मामला अलग है। इनका मामला अलग है। एक मामले की तुलना दूसरे मामले से नहीं की जा सकती। हर मामला अलग होता है। एक डॉक्टर के पास हर एक के अलग-अलग केस पेपर होते हैं।
लक्ष्मण सावदी को मंत्री पद की पेशकश करने को लेकर पूछे गए सवाल पर सतीश ने कहा कि अभी समय है। अच्छे लोगों को मौका मिलता है। उनमें भी क्षमता है। अच्छा काम किया है। आगामी दिनों में मंत्री पद मिलने की संभावना है। नहीं मिलेगा नहीं कह सकते।
राज्य में झंडों के मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सतीश ने कहा कि राज्य में झंडों के मुद्दे पर रोक लगनी चाहिए। विकास और समानता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमने बेलगावी लोकसभा क्षेत्र के टिकट के लिए दो लोगों के नाम नामित किए हैं। पार्टी आलाकमान को डॉ. गिरीश सोनवालकर या मृणाल हेब्बालकर में से किसी एक का नाम फाइनल करना है। इस मामले पर मुख्यमंत्री के साथ एक और दौर की चर्चा होनी है।
प्रकाश हुक्केरी के मैं चिक्कोडी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं कोई फुटबॉल नहीं हूं जिसे हर बार लात मारी जाए वाले बयान पर सतीश ने कहा कि प्रकाश हुक्केरी जब भी प्रतिस्पर्धा नहीं करूंगा कहते हैं तब प्रतिस्पर्धा करते हैं। जब प्रतिस्पर्धा करूंगा कहते हैं, तो प्रतिस्पर्धा नहीं करते हैं। हम उस डी-कोड को जानते हैं। वे जो कहते हैं, वे उसके विरुध्द करते हैं। हम दोनों क्षेत्रों में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *