बेंगलूरु के विधान परिषद सभाभवन में आयोजित बैठक में गृह मंत्री और अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी।

सभापति बसवराज होरट्टी ने किया वादा
हुब्बल्ली. विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी ने बताया कि धारवाड़ के एस.ए. मुत्तन्ना मेमोरियल पुलिस चिल्ड्रन रेजिडेंशियल स्कूल के सुदृढ़ीकरण के लिए गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने पूरा सहयोग देने का वादा किया है।
इस बारे में विज्ञप्ति जारी कर होरट्टी ने बताया कि पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए राज्य के इस एकमात्र आवासीय विद्यालय का रखरखाव करना हमारी जिम्मेदारी है। मंत्री ने बताया है कि कि विभिन्न कारणों से विद्यालय का विकास पिछडऩे के बारे में उनके संज्ञान में आया है।
उन्होंने बताया कि बेंगलूरु में विधान परिषद सभाभवन में आयोजित एक बैठक में गृह मंत्री के ध्यान में लाया है कि पुलिसकर्मियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए। हमने इस स्कूल को बचाने के लिए बहुत प्रयास किए हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *