हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते निरंजन हिरेमठ।

नेहा के पिता निरंजन हिरेमठ ने कहा
हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के पार्षद निरंजन हिरेमठ की बेटी छात्रा नेहा की गुरुवार को दिन दहाड़े हुब्बल्ली के बीवीबी कॉलेज परिसर में हत्या कर दी गई है।
मामले को लेकर हत्या के आरोपी फैयाज की मां मुमताज के बयान के बाद नेहा के पिता निरंजन हिरेमठ ने भी शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि मेरी बेटी की शादी का प्रस्ताव नहीं आया है। यह मामला हमारे घर तक नहीं आया है। वे माफी मांग रहे हैं यह ठीक है, परन्तु हमारी बेटी अब वापस नहीं आएगी। उनके बेटे ने भी ऐसी घटना को अंजाम देकर जेल में है। फैयाज के माता-पिता ने हमसे शादी का जिक्र नहीं किया है। क्या उसका बेटा इतना विकृत है? उन्हें इसकी जानकारी हमें देनी चाहिए थी। हम सचेत थे। हम अगला कदम उठाते थे। अब हत्या हो गई है। माफी मांगना कितना ठीक है। उसे जमानत दिलवाकर उसे बाहर लाए और उसे क्रूर सजा दें तब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नेहा की हत्या मेें फैयाज अकेला नहीं है, उसके पीछे चार लोग हैं। मैंने पुलिस को उसका नाम बता दिया है। पुलिस से मामले की जांच की मांग की गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मेरी बेटी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर समाज में मेरी बेटी के बारे में गलतफहमी पैदा की है। आरोपी के जेल में होने पर भी अकाउंट किसने बनाया इस बारे में पुलिस को जांच करनी चाहिए। मैंने इस बारे में वकील से बात की है। साइबर पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
हिरेमठ ने कहा कि समुदाय के नेताओं ने मुझे बताया कि इससे पहले आरोपी फैयाज ने संपत्ति के मामले में अपने ही पिता की पुलिस थाने में हत्या करने गया था। पुलिस ने हलफनामा लिखवाकर उसे भेजा है। अगर यह मामला मेरे संज्ञान में आता तो मैं अपनी बेटी की रक्षा करता था, आज वह बच जाती।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *