मुस्लिम समुदाय ने की मांग
हुब्बल्ली. कांग्रेस पार्षद की बेटी नेहा हिरेमठ की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी फैयाज को हुब्बल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और आदालत ने आरोपी फैयाज को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस बीच हुब्बल्ली में मुस्लिम समुदाय ने नेहा की हत्या की कड़ी निंदा कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। अलनावर, कुंदगोल, कलघटगी, हुब्बल्ली और धारवाड़ अंजुमन संस्थाओं के अध्यक्षों ने आयुक्त से आरोपी को कड़ी सजा देने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।
अंजुमन संस्था के नेता अल्ताफ हुसैन हल्लूर ने कहा कि हमने हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त से आरोपी का एनकाउंटर करने का अनुरोध किया है। चाहे कुछ भी हो जाए, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है परन्तु भारतीय जनता पार्टी को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आरोपी फैयाज को हमें दे दो, हम उसके टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देंगे। हम उसका सिर काटकर हुब्बल्ली के दरवाजे पर बांध देंगे। हुब्बल्ली चन्नम्मा सर्किल पर उनका एनकाउंटर करना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *