पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली।पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली।

कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा
कर्नाटक की जनता को प्रल्हाद जोशी से थीं काफी उम्मीदें
चार बार के सांसद होने के बाद भी अपेक्षित योजना नहीं लाए
सिंचाई परियोजनाओं से अपेक्षित स्तर की अनुदान नहीं लाए
हुब्बल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि चुनाव की शुरुआत में भाजपा के केंद्रीय नेता काफी सक्रिय थे। 400 पार कह रहे थे। अब भाजपा को 200 सीट मिलना भी मुश्किल नजर आ रहे है।
शहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोइली ने कहा कि मौजूदा स्थिति में भाजपा सिर्फ 200 प्लस है। मोदी के कार्यकाल में लोकतंत्र पर से भरोसा उठ गया है।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में महत्वपूर्ण मंत्री पद संभाल रहे प्रल्हाद जोशी से कर्नाटक की जनता को काफी उम्मीदें थीं परन्तु चार बार के सांसद होने के बाद भी वे अपेक्षित योजना नहीं ला पाए हैं। सिंचाई परियोजनाओं के लिए अपेक्षित स्तर पर अनुदान नहीं लाया है।
वीरप्पा मोइली ने सवाल किया कि धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र के लोगों को इस बार प्रल्हाद जोशी को क्यों चुनना चाहिए? इस क्षेत्र में पहले भी बाढ़ समेत कई समस्याएं रही हैं। इसके चलते कर्नाटक की समस्या को लेकर केंद्र में आवाज उठाना चाहिए था परन्तु उन्होंने ऐसी कोई आवाज नहीं उठाई। प्रल्हाद जोशी सिर्फ कांग्रेस की आलोचना करने तक ही सीमित रह गए हैं।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारे कोर्ट जाने के बाद हाल ही में इस बार की सूखा राहत राशि दी गई। सूखा राहत राशि के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद अनुदान मिलना यह इतिहास है। भारत के इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई।
मोइली ने सवाल किया कि मोदी ने कहा है कि महदायी योजना लागू करेंगे। येडियूरप्पा ने योजना लागू करने को लेकर खून से लिखकर देने की बात कही थी परन्तु योजना लागू कहां हुई? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे परन्तु किसानों की आय दोगुनी कहां हुई है।
हमारे किसानों का जो उत्पाद विदेश जाता था, उसके निर्यात पर रोक लगा दी है। केंद्र में भाजपा शासन में अमीर और अमीर हो रहे हैं। गरीब गरीब ही रहने की स्थिति निर्माण हुई है। हमारे यूपीए के कार्यकाल में एलपीजी की दर कम थी परन्तु अब एलपीजी की कीमत कहां गई? मोदी राज में लोकतंत्र खतरे में है। लोगों को सोच समझकर मतदान करना चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *