Arrangement of shade to protect from sunlight विजयपुर शहर के गांधी चौक पर लगाए गए हरे छाया के नीचे आश्रय लेते वाहन चालक।

नगर निगम ने की पहल
विजयपुर. चिलचिलाती गर्मी की धूप से बचने के लिए, विजयपुर नगर निगम ने वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए शहर के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले सर्कलों में छाया की व्यवस्था की है।
गर्मियों में यहां का औसत तापमान 40 से 42 डिग्री रहता है। सेंट्रल बस स्टैंड के सामने का सर्कल, बसवेश्वर सर्कल, गांधी चौक के सामने सडक़ पर छतरी की तरह लंबा हरा जाल लगाया गया है और छाया की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था जून तक रहेगी।
कभी-कभी यह 43 डिग्री तक पहुंच जाता है। फिर सडक़ों पर पैदल चलना और गाडिय़ों में सफर करना तो और भी मुश्किल होता है।
उप महापौर दिनेश हल्ली ने बताया कि कुछ लोग लू लगने के कारण लडखड़़ाकर गिर जाते हैं, तो कुछ लोग थकान के कारण कमजोर हो जाते हैं। दोपहिया वाहनों पर यात्रा करने वाले बूढ़े, महिलाएं, बच्चे और बीमार लोगों को चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक सिग्नल पर दसियों मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। इन सभी कारणों से निगम ने छाया की व्यवस्था की है, जिससे सुविधा हुई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *