सरकारी स्कूल के बच्चों को कराई हवाई यात्रासरकारी स्कूल के बच्चों को कराई हवाई यात्रा

हुब्बल्ली. शहर के उणकल श्री सिद्धेश्वर आश्रय कॉलोनी के सरकारी लोअर प्राइमरी स्कूल के 16 विद्यार्थियों का उडऩे का सपना मंगलवार को राउंड टेबल इंडिया की हुब्बल्ली शाखा और इसकी सहयोगी लेडीज सर्किल इंडिया के सदस्यों ने साकार किया।

फ्लाइट ऑफ फैंटेसी कार्यक्रम के अंतर्गत, स्कूल के कक्षा 6 और 7 के 16 छात्रों और चार शिक्षकों को हवाई यात्रा पर ले जाया गया, तथा बेंगलूरु का एक दिवसीय दौरा पूरा कर वापस लौट आए हैं।

राउंड टेबल इंडिया हुब्बल्ली शाखा के अध्यक्ष अर्जुन महाजन ने कहा कि हम मंगलवार को सुबह 8.30 बजे हुब्बल्ली से बेंगलूरु के लिए उड़ान भरी और विधान सौधा दिखाया गया। लालबाग और शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया। शाम 6.30 बजे की विमान से हुब्बल्ली लौट आए। यात्रा और भोजन सहित सभी खर्च संगठन के सदस्यों ने वहन किया। अनुमानित 2 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *