अजान प्रतियोगिता में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

इलकल (बागलकोट). ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की ओर से शहर के ताज ग्राउंड में अजान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इसमें बच्चे, युवा और बड़ों समेत 30 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

इस मौके पर रही। अंजुमन संस्था के अध्यक्ष उस्मानगनी हुमनाबाद की अध्यक्षता में आयोजित अजान प्रतियोगिता में आरीफ तडकल प्रथम स्थान पर रहे और इन्हें दस हजार रुपए का नकद पुरस्कार से नवाजा गया। व्दितीय स्थान पर रियाज पटेल रहे और इन्हें पांच हजार रुपए, तृतीय स्थान पर हाफीज हुसैन तटगार रहे और इन्हें पच्चीस सौ रुपए पुरस्कार से नवाजा गया। निर्णायक धार्मिक विद्वान खारी असलमसाब थे।

सेवानिवृत्त प्राचार्य बहाउद्दीन काजी, बाशा हुणचगी, हैदरसाब हळ्ळी, गुडूसाब वेंकटापुर, दौलत तेली, इरफान वेंकटापुर, फारूख उमरी, इसाक हणगी समेत काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *