क्षेत्र शिक्षा अधिकारी जासमीन किल्लेदार ने दी जानकारी

इलकल (बागलकोट). हुनगुंद क्षेत्र शिक्षा अधिकारी जासमीन किल्लेदार ने कहा कि 21 मार्च से 4 अप्रेल तक चलने वाली एसएसएलसी परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए किल्लेदार ने कहा कि हुनगुंद तालुक के कमतगी की हुच्चेश्वर हाईस्कूल, हुनगुंद नगर की विजय महांतेश बालकों की हाईस्कूल और बालिका हाईस्कूल, अमीनगढ़ की संगमेश्वर पीयू कॉलेज, कूडलसंगम की संगमेश्वर पीयू कॉलेज, सूळीभावी की सरकारी पीयू कॉलेज, हुवीनहल्ली की सरकारी हाईस्कूल, इलकल तालुक में कंदगल की सरकारी हाईस्कूल, इलकल नगर की एसवीएम हाईस्कूल, एस.आर. कंठी हाईस्कूल, एसीओ हाईस्कूल, करडी की सरकारी हाईस्कूल एवं गुडूर की जगदंबा हाईस्कूल समेत कुल 14 परीक्षा केंद्रों में वेब कास्टिंग के साथ पहली बार आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि हुनगुंद और इलकल तालुक की सरकारी, अनुदानित, अनुदान रहित हाईस्कूल के कुल 5337 विद्यार्थी परीक्षा लिखेंगे। परीक्षा के लिए 14 केन्द्रों में 239 कमरे एवं अतिरिक्त 14 कमरों की व्यवस्था की गई है।

किल्लेदार ने कहा कि परीक्षा कार्य के लिए मुख्य अधीक्षक 14, उप मुख्य अधीक्षक 7, कस्टोडियन 14, मार्गाधिकारी 6, स्थानिक जागृत दल 14, मोबाइल स्वाधीन अधिकारी 14, सीसीटीवी पर्यवेक्षक 3, कमरों की व्यवस्था एवं अन्य 412 कर्मचारियों समेत कुल 846 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *