जिलाधिकारी ने सुनी पेयजल समस्यासावलेश्वर गांव में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित विश्व जल दिवस समारोह को संबोधित करतीं जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम।

कलबुर्गी. जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम ने जिले के आळंद तालुक के विभिन्न गांवों का दौरा कर गर्मियों में जनता की पेयजल संबंधी समस्याओं की सुनवाई की।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भंवरसिंह मीणा, एसपी अद्दुर श्रीनिवासलू के साथ दौरा किया।

इस दौरान जिलाधिकारी बी. फौजिया तरन्नुम ने कहा कि अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जनता की पेयजल समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। स्थानीय प्रशासन को पेयजल की कमी को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने तालुक के सरसम्बा, सावलेश्वर, मादनहिप्परगा, अम्बेवाड़ा और झलकी गांवों का दौरा कर कहा कि गर्मियों के दौरान जनता को पानी की आपूर्ति के लिए निजी बोरवेल और कुएं किराए पर लेने चाहिए।

जिलाधिकारी और सीईओ ने सावलेश्वर गांव में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित विश्व जल दिवस समारोह में भाग लिया और कहा कि जल स्त्रोतों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूलों, अस्पतालों, कार्यालयों और घरों में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने सावलेश्वर ग्राम पंचायत क्षेत्र के किन्नी अब्बास गांव में महाराष्ट्र के शिवपुर मॉडल पर बन रहे चेक डैम निर्माण कार्य की जांच की। यह कर्नाटक राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष बी.आर. पाटिल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। तालुक में 9 स्थानों पर ऐसे चेक डैम बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर तालुक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *