चिक्कमगलूरु. पहाड़ी क्षेत्र में तेज हवाओं और बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सडक़ पर गिरने से अस्थायी रूप से यातायात अवरुद्ध हो गया।
कलस के आसपास तेज हवाओं और बारिश के कारण सुबह के समय एक बड़ा पेड़ सडक़ पर गिर गया, जिससे कलस से मुडिगेरे तक का रास्ता अस्थायी रूप से बंद हो गया। स्थानीय लोग तुरंत पेड़ को हटा रहे हैं।
यह घटना कलस तालुक के हिरेबैल-मरसणिगे के पास हुई। हिरेबैल, मरसणिगे और येडियूर में तेज हवाएं और बारिश हो रही है।