पैगंबर मुहम्मद के बारे में बयान नहीं दियाविधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल।

मुझे खत्म करना चाहेंगे तो राज्य में आग लग जाएगी

विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने कहा

विजयपुर. शहर के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाया गया है। इस बारे में यत्नाल ने सोमवार को जवाब देते हुए कहा कि मैंने पैगंबर मुहम्मद के बारे में बयान नहीं दिया है।

शहर में पत्रकारों से बातचीक करते हुए यत्नाल ने कहा कि मैं मुहम्मद अली जिन्ना के बारे में बात कर रहा था। भाषण की गति से मुहम्मद अली जिन्ना कहने के बजाए गलती हो गई।

उन्होंने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद का नाम इस्लाम के संस्थापक के नाम का पर्याय है। विजयपुर में कांग्रेस के अलावा किसी ने भी इस बारे में बात नहीं की है। कांग्रेसी हताश हैं और उन्हें एक मुद्दे की जरूरत थी।

विजयपुर में केवल गुंडागर्दी और हफ्ता वसूली चल रही है। भगवान को अपशब्द करने का बहाना बना रहे हैं। केवल कांग्रेस ही इसका विरोध कर रही है। हिंदू धर्म अन्य देवताओं का अनादर करना नहीं सिखाता। जब राम, कृष्ण, लक्ष्मी और सरस्वती का अपमान किया जाता है, तब क्या ऐसा नहीं होना चाहिए ? यह एक साजिश है।

यत्नाल ने कहा कि यत्नाल को खत्म करना असंभव है। यदि यत्नाल को समाप्त करने का प्रयास करेंगे तो राज्य में आग लग जाएगी। पुलिस विभाग जांच कर रहा है। यह पता चल जाएगा कि इसके पीछे कौन है। इस मामले की जांच एनआईए को करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया था, वे ही ऑडियो और हत्या के स्केच के पीछे हैं। मुझे खत्म नहीं कर सकते। हममें रानी चेनम्मा, रायन्ना और अंबेडकर का खून है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हमारे लोग आंदोलन शुरू कर देंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *