एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनातमेंगलूरु में भारी बारिश के कारण जलमग्न हुए पंपवेल सर्किल से गुजरते वाहन।

जिले के विभिन्न जगहों पर भारी नुकसान

मेंगलूरु. जिलाधिकारी मुल्लई मुगिलन ने कहा कि पिछले दो दिनों से भारी बारिश के कारण दक्षिण कन्नड़ जिले में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

बारिश की स्थिति के संबंध में अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद जिलाधिकारी मुल्लई मुगिलन ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम पुत्तूर में रहेगी। एसडीआरएफ की दो टीमें मेंगलूरु और सुब्रह्मण्यम में तैनात रहेंगी।

उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों के मुख्य अधिकारी तथा पीडीओ, मेस्कॉम, वन एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए। परियोजना निदेशक को कुछ आवासीय क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों के कारण हो रही असुविधा के बारे में शिकायतें प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के शुरू होने से पहले ही मछली पकडऩे गई नावें वापस आ रही हैं और इन नावों को एनएमपीए बंदरगाह में प्रवेश की अनुमति देने के लिए कहा जाएगा।

व्यापक विनाश और हानि

रविवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जिले के कई हिस्सों में तबाही मच गई। मेंगलूरु शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए हैं। स्टेट बैंक के पास सेंट ऑयन्स स्कूल परिसर के पीछे की दीवार ढहकर मुख्य सडक़ पर गिर गई है। कावूर में बिजली का तार टूट कर गिर गया था, जिसे मेस्कॉम कर्मचारियों की ओर से शीघ्रता से ठीक किया गया। तेंका मिजार में राजमार्ग के किनारे की दीवार ढहने की आशंका के चलते सीमेंट के ब्लॉक लगा दिए गए हैंै। बंटवाल तालुक के कडेशिवालय गांव के कल्लाजे में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *