बारिश का कहर: शिवमोग्गा के कुछ इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषितचिक्कमगलूरु में गिरा पेड़।

चिक्कमगलूरु में पेड़ गिरने से मुल्लय्यनगिरी और दत्तपीठ की ओर जाने वाली सडक़ अवरुद्ध

शिवमोग्गा. तटीय जिलों समेत मलेनाडु में भारी बारिश हो रही है। उडुपी, कोडगु, दक्षिण कन्नड़ और चिक्कमगलूरु में स्कूल-कॉलेजों में पहले ही छुट्टी घोषित की जा चुकी है।

अब शिवमोग्गा में भारी बारिश के चलते होसनगर और सागर तालुकों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि अन्य स्थानों पर स्कूल-आंगनवाड़ी-कॉलेज की गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

दीवार गिरने से वृध्द महिला की मौत, कई लोग घायल

शिवमोग्गा तालुक के कुंसी के पास अडगडी गांव में रविवार देर रात बारिश के कारण एक घर की दीवार गिरने से एक वृध्द महिला की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं।

मृतक की पहचान दावणगेरे जिले के होन्नाल्ली तालुक के कुंकोवा गांव की निवासी 100 वर्षीय सिद्दम्मा के तौर पर की गई है। यह घटना तब हुई जब वह हाल ही में अडगडी गांव में हेमावती नामक एक रिश्तेदार के घर गई थी।

पता चला है कि घर पर मौजूद हेमावती इस घटना में घायल हो गई और उसे सरकारी मेग्गान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार के बाकी सदस्य पल्लवी, परशुराम और चेतन को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बारे में अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

शिवमोग्गा के तहसीलदार वीएस राजीव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिवमोग्गा तालुक के अडगडी गांव में रविवार देर रात एक घर की दीवार गिर गई, जिसमें 95 से 100 साल की सिद्दम्मा नामक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह मूल रूप से होन्नाल्ली तालुक के कुंकोवा गांव की रहने वाली है। वह एक रिश्तेदार के घर आई थी। घटना में हेमावती घायल हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। तालुक कार्यालय के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया है।

माणि में 300 मिमी बारिश

इस बीच, लिंगनमक्की जलाशय का प्रवाह बढक़र 40,000 क्यूसेक हो गया है और 24 घंटे में जलस्तर ढाई फीट बढ़ गया है। माणि में 300 मिमी. बारिश हुई है। हुलीकल और आगुम्बे में 250 मिमी से अधिक बारिश हुई है।

मुल्लय्यनगिरी और दत्तपीठ जाने वाली सडक़ बंद

प्रमुख पर्यटन स्थल मुल्लय्यनगिरी और दत्तपीठ जाने वाली सडक़ बंद हुई है। हवा और बारिश के कारण एक विशाल पेड़ उखडऩे से यह हादसा हुआ है।

चिक्कमगलूरु में बारिश

भारी बारिश और हवा के कारण मलेनाडु जिले के चिक्कमगलूरु में सडक़ पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। कोप्पा तालुक के मेगूर से कोगरे गांव की ओर जाने वाली सडक़ पर पेड़ गिरा। सौभाग्य से, कोई आपदा नहीं हुई। जयपुर पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। स्थानीय लोग और पुलिस पेड़ को हटा रहे हैं।

इसके कारण मुल्लय्यनगिरी और दत्तपीठ की ओर जाने वाली सडक़ बंद हो गई है। कैमर के पास सडक़ पर एक बड़ा पेड़ पड़ा होने के कारण वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। ग्रामीण पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *