केकेआरडीबी के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंकलबुर्गी में केकेआरडीबी बोर्ड अनुदान के तहत कलबुर्गी जिले में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करतीं जिलाधिकारी बी.फौजिया तरन्नुम।

जिलाधिकारी ने कार्यान्वयन अधिकारियों को दिए निर्देश

कलबुर्गी. जिलाधिकारी बी.फौजिया तरन्नुम ने कार्यान्वयन अधिकारियों को कल्याण कर्नाटक क्षेत्रीय विकास बोर्ड अनुदान के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

वे कलबुर्गी में केकेआरडीबी बोर्ड अनुदान के तहत कलबुर्गी जिले में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर कहा कि प्रगति पर चल रहे 1,897 कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने 2013-14 से 2024-25 तक कलबुर्गी जिले को अनुदान के रूप में 5,633.96 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इसमें से 3,754.41 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं और 11,655 कार्यों में से 9,248 कार्य पूरे हो चुके हैं। शुरू नहीं हुए 510 कार्यों को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में बोर्ड के कार्यों को लागू करने वाले विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ भंवरसिंह मीना सहित विभिन्न क्रियान्वयन अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *