पानी से भरे पुल पर चलाया वाहन

लोगों ने बैरिकेड्स लगाकर यातायात पर पूरी तरह से रोक लगाने की की मांग

बेलगावी. खानापुर के हेम्मडगा-अनमोड़ मार्ग पर मंतुर्गा के पास हालात्री पुल पर पानी घुसने के कारण यातायात पर रोक लगा दी गई है परन्तु कुछ वाहन चालक इस पुल पर अपनी कार चलाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसके चलते जनता पुलिस और तालुक प्रशासन से इस ओर ध्यान देने और सडक़ पर बैरिकेड्स लगाकर यातायात पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग कर रही है।

बुधवार, 25 जून को पानी से भरे हालात्री पुल पर वाहन चालक की ओर से वाहन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वाहन चालक ने बाढ़ वाले पुल पर वाहन चलाकर अपनी जान जोखिम में डाली। सौभाग्य से, कोई हताहत नहीं हुआ।

लोगों का कहना है कि पिछले साल बेलगावी के शहापुर का एक दोपहिया वाहन सवार हालात्री पुल पार करते समय पानी में बह गया था, और वह एक पेड़ की टहनी पकडक़र पेड़ पर चढ़ा था। इसके चलते तालुक प्रशासन और पुलिस विभाग को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और इस स्थान पर बैरिकेड्स बनाकर सडक़ को पूरी तरह से बंद करना चाहिए या अन्य उपाय करने चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *